RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक संपन्न।

अनाथ, एकल अभिभावक एवं जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं : उपायुक्त

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)13 जुलाई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त रवि आनंद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिशन वात्सल्य के तहत अनाथ, एकल अभिभावक एवं अन्य जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी प्रखंडों एवं पंचायतों तक सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को इसकी जानकारी मिल सके और वे सरलता से योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

उपायुक्त ने सभी संबंधित हितधारकों को स्वीकृत मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पात्र बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पात्र बच्चों की पहचान, नियमित अनुश्रवण एवं पुनर्वास प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष बल दिया।

बैठक में स्पॉन्सरशिप योजना के लिए विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त 56 आवेदनों तथा फोस्टर केयर के लिए प्राप्त 02 आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज अपूर्ण हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कर अगली SFCAC बैठक में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाए।

बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत) एवं सिविल सोसायटी (मिराकल फाउंडेशन) के प्रतिनिधि सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने विकास मित्रों के कार्यों की समीक्षतामक बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:विरासत का सम्मान, आधुनिकता का संगम—नए स्वरूप में तैयार वीर कुंवर सिंह पार्क।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

rktvnews

पूर्व मंत्री स्व अंबिका शरण की 102 वी जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा में स्वच्छउत्सव युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment