RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)23 जून।दुमका प्रखंड कार्यालय में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाने एवं फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची से संबंधित बेसिक डीटेल्स की पूरी जानकारी रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता एवं अद्यतनता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए बीएलओ अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
उपायुक्त ने कहा कि एन्यूमरेशन फॉर्म को प्रत्येक पात्र मतदाता तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए तथा फॉर्म भरने के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को फॉर्म भरने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ को फॉर्म वितरण, डेटा संग्रहण, दस्तावेजों के सत्यापन तथा मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी।
इसी क्रम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने प्रखंड कार्यालय पहुंचे आम जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों से अवगत हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों से एक-एक कर बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के अनुरूप मामलों का त्वरित एवं समुचित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related posts

एआईआईए और विज्ञान भारती ने नई दिल्ली में ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोक्रेट्स फोरम बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

दुमका:शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया पंचायत में “आवास योजना गृह प्रवेश सह जन संवाद कार्यक्रम” का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : द्वितीय चरण में नामांकन के दूसरे दिन कांकेर लोकसभा क्षेत्र में एक अभ्यर्थी ने जमा किया नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु में नशा मुक्त भारत संगोष्‍ठी को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment