RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने ओवरलोड वाहनों पर की बड़ी कार्रवाई,बगोदर थाना क्षेत्र में 9 ओवरलोड वाहन जब्त।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)08 जून। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड) पर सघन जांच की गई, जिसमें कुल 9 भारी वाहनों को ओवरलोड पाए जाने पर जब्त किया गया। जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, भार क्षमता, परमिट, फिटनेस, कर भुगतान एवं अन्य परिवहन संबंधी मानकों की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में कई वाहन निर्धारित भार क्षमता से अधिक माल परिवहन करते पाए गए, जिसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को जब्त किया गया।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री संतोष कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं, बल्कि सड़कों एवं पुलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा ऐसे वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेजों के परिचालन एवं अन्य परिवहन नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों, परिवहन संचालकों एवं चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों एवं यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहनों का परिचालन वैध दस्तावेजों एवं निर्धारित भार क्षमता के अनुरूप ही करें। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इस प्रकार के जांच अभियान जिले में आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

Related posts

जन्म दिन पर करे हनुमान जी की पूजा:विभू सिंह

rktvnews

पटना :राजकमल किताब उत्सव : पुस्तकप्रेमियों की उत्साहजनक भागीदारी

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और जाधव प्रतापराव गणपतराव की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के नवसारी में 47,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव, अल्बर्ट हॉल पर राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसमूह।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य ऑटो रिक्शा चालक संघ ने मनाया अपना 8 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment