RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:घायल की जान बचाने वाले राह-वीर सरपंच सम्मानित।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)08 जून।सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर सहायता पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले ग्राम पठारी के सरपंच गोविंद प्रसाद गौतम को परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
कलेक्टर राखी सहाय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए उनके साहसिक, मानवीय और प्रेरणादायी कार्य की सराहना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2025 को हुई एक सड़क दुर्घटना में एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान सरपंच गोविंद प्रसाद गौतम ने तत्परता दिखाते हुए घायल अधिकारी को तत्काल निकटतम अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने की व्यवस्था कराई। समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।
उनकी इस संवेदनशील और सराहनीय पहल को देखते हुए परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ने उन्हें “राह-वीर” सम्मान से नवाजा। साथ ही राहवीर योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी स्वीकृत की गई है। प्रशस्ति पत्र में उनके इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी जनसेवा और मानवता के कार्यों में इसी तरह योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
इस अवसर पर कलेक्टर राखी सहाय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है। गोल्डन ऑवर के दौरान मिली सहायता किसी भी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे उदाहरण दूसरों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे उपस्थित रही।

Related posts

भोजपुर:एसडीओ व एसडीपीओ ने किया पंडालों का इन्स्पेक्शन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : संबलपुर में राज्यपाल ने किया लक्ष्मीकांत बेजबरुआ के साहित्य का अवलोकन, दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

आईसीएफटी-यूनेस्को-आईएफएफआई साझेदारी महात्मा गांधी के शाश्वत आदर्शों को बनाए रखने का प्रयास करती है: सर्ज मिशेल, वाइस प्रेसिडेंट, आईसीएफटी-यूनेस्को

rktvnews

जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने जन संवाद में दिए वचन को निभाते हुए राशन कार्ड हेतु शिविर का कराया आयोजन।

rktvnews

माकपा की ‘जन आक्रोश रैली’ में उमड़ा जनसैलाब ; मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment