RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोककला और भोजपुरी से अगाध प्रेम था ललन जी को : वक्तागण

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जून।स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर बीती शाम शहर के चर्चित समाजसेवी, व्यवसाई नगर रामलीला समिति के कार्यक्रमों को डिजिटल करवाने वाले तथा आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी के पति प्रेम प्रकाश उर्फ ललन जी के असामयिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ।संचालन शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पत्रकार ने किया।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित श्रद्धांजलि सभा को जनहित परिवार के सचिव कवि नंद किशोर कमल स्वामी विक्रमादित्य,अधिवक्ता अतुल प्रकाश,वरिष्ठ रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव,डॉ अनिल कुमार सिंह, शशि कुमार तिवारी,कृष्ण मोहन मुरारी आदि ने स्व ललन जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनमें बराबर सामाजिक सहयोग की भावना रहती थी।इस मंच से भी उनका विशेष लगाव था,वे मंच के संरक्षक मंडल में भी थे।उन्होंने आरा नगर निगम की दीवारों पर हुए पेंटिंग और चित्रकारी में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर का चित्र बनवाया था। भोजपुरी और लोककलाओं से उन्हें अगाध प्रेम था।
श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों में वरिष्ठ रंगकर्मी सरफराज अहमद,आरती देवी,धर्मशिला देवी,व्यास कमलेश आंनद,वादक राम सुख राय,रंगकर्मी अनिल सिंह,भगवती पासवान,देव मुनि पांडेय, पुष्पा देवी उर्फ गुड़िया,एजेंट अर्जुन सिंह,पत्रकार विजय कुमार सिंह,अनिल कुमार प्रतीक्षा ,गांधी जी आदि प्रमुख थे।

Related posts

चतरा:सुशासन सप्ताह 2025: प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एनडीए द्वारा जाति जनगणना का फैसला ‘सामाजिक न्याय की जीत:डॉ. अखिलेश पटेल, राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच, अपना दल (एस)

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति का ओडिशा दौरा: रायरंगपुर में हॉलिडे होम और खेल परिसर की आधारशिला रखीं, वर्चुअल माध्यम से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और बरसही स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

सुपारी विकास पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई।

rktvnews

नारनौल:गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

बक्सर: कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में एनसीसी ए सर्टिफिकेट हेतु लिखित एवं शारीरिक परीक्षा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment