RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोक भवन, नैनीताल परिसर में किया रुद्राक्ष का पौधा रोपण।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन, नैनीताल परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि हमारी सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

Related posts

प्रदेश में खाद की कमी नहीं रहे: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री और सिटी-सह-ट्रैफिक एसपी को आगामी पर्व-त्यौहार को देखते हुए सफाई, सैनिटाइजेशन, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संबंध में फेस ने दिया ज्ञापन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 11-12 जुलाई को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:डा विजय गुप्ता का बेसिकॉन सम्मेलन में एडवांस लेप्रोस्कोपिक आपरेशन होगा लाइव।

rktvnews

भोजपुर:श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल यात्रा 1 अक्टूबर को होगी।

rktvnews

बचपन को आकार प्रदान करना और उसके सामाजिक-आर्थिक संदर्भ: यूनिसेफ की साझेदारी में विशेष रूप से क्यूरेटेड वर्ग में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पांच फिल्में दिखाई जा रही हैं।

rktvnews

Leave a Comment