RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने ‘जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना’ अंतर्गत एक लाख पौधारोपण अभियान का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)05 जून।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर ‘जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना’ के अंतर्गत एक लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाने होंगे, तभी हमारा जीवन और पर्यावरण सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे जनभागीदारी के माध्यम से ही सफल बनाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिहार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा प्रत्येक घर पर सोलर युक्त विद्युत उत्पादन प्रणाली स्थापित करने की दिशा में राज्य निरंतर कार्य कर रहा है।

Related posts

ग्वालियर:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वनमंडल ने संयुक्त कार्यक्रम में रोपे गए 3900 पौधे।

rktvnews

गिरीडीह:प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025-26 : गिरिडीह में पहले दिन फुटबॉल एवं बैडमिंटन के ट्रायल संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

एण्डटीवी प्रस्तुत करता है ‘भीमा’।

rktvnews

जूलियो ने 7 यूनिकॉर्न फाउंडर्स सहित 180 से अधिक एंजेल निवेशकों से 2.5 मिलियन डॉलर जुटाए।

rktvnews

Leave a Comment