RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)05 जून।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आरा की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न 01:05 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा स्थित झण्डोत्तोलन स्थल के पास पौधारोपण कर की गई। इसके पश्चात *अपराह्न 01:15 बजे* राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय, के.जी. रोड, आरा में विद्यालय की प्राचार्या एवं छात्राओं के साथ मिलकर छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए गए।
इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, न्यायालय कर्मी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और “हरा-भरा आरा, स्वस्थ आरा” का नारा दिया।
दिवाकर कुमार, अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, DLSA भोजपुर ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय की छात्राएं आज जो पौधे लगा रही हैं, कल वही वृक्ष बनकर समाज को ऑक्सीजन देंगे।”
विद्यालय की प्राचार्या ने DLSA भोजपुर के इस प्रयास की सराहना करते हुए छात्राओं से नियमित रूप से पौधों की देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्देशय आमजनो एवं छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Related posts

मध्यप्रदेश:उद्यानिकी विभाग की योजना से जुड़कर किसान सुखदेव कमा रहे हैं मुनाफा।

rktvnews

पीडीयूएनएएसएस और आईसी सेंटर फॉर गवर्नेंस नए ईपीएफओ अधिकारियों के बीच नैतिक आचरण को बढ़ावा देंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 जुलाई 26

rktvnews

छत्तीसगढ़:मंत्रिपरिषद की बैठक।

rktvnews

देवघर:झारखंड विधानसभा की याचिका समिति की बैठक परिसदन के सभागार में आयोजित की गई।

rktvnews

Leave a Comment