RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा एवं “BAGHPAT” सिटी साइनबोर्ड का लोकार्पण, नवाचारों से बदल रही बागपत की नई तस्वीर।

बागपत की नई पहचान, विकास और सांस्कृतिक गौरव का नया प्रतीक बनकर उभर रही ।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)04 जून।आज जनपद बागपत की पहचान को एक नया आयाम मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने नगर पालिका परिषद खेकड़ा क्षेत्र में दिल्ली–देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे के कट के निकट स्थापित “BAGHPAT” सेल्फी प्वाइंट/सिटी साइनबोर्ड का लोकार्पण किया। यह आकर्षक प्रतीक-चिह्न जनपद की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, कृषि समृद्धि एवं विकास की आकांक्षाओं को प्रदर्शित करता है।
मोर की मनमोहक कलाकृति से सुसज्जित यह सिटी साइनबोर्ड जनपद की विशिष्ट पहचान को नई भव्यता प्रदान करेगा तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह स्थल स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
इसके उपरांत दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर मवीकला टोल प्लाजा के निकट स्थापित भगवान श्रीराम की 12 फीट ऊंची एवं लगभग 300 किलोग्राम लोहे से निर्मित भव्य प्रतिमा का भी प्रभारी मंत्री द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया।
भगवान श्रीराम के आदर्शों—मर्यादा, धर्म, साहस एवं लोककल्याण—को समर्पित यह प्रतिमा भारतीय संस्कृति, आस्था और मूल्यों का प्रतीक है। परंपरा एवं नवाचार के अद्भुत संगम से निर्मित यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को सत्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में बागपत निरंतर विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं आधुनिक नवाचारों के माध्यम से नई पहचान स्थापित कर रहा है। ऐसे प्रयास जनपद को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्रों में स्थान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं जनपद बागपत के प्रभारी चंद्र मोहन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा एसडीएम खेकड़ा मनीष कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

ज्ञान की गर्दन और हिंदुत्व की तलवार।

rktvnews

इंडिया गठबंधन ही अतिपिछड़ों के रोजगार, व्यवसाय और सम्मान की गारंटी कर सकता है – राजेश सहनी

rktvnews

पटना:सुरक्षित शनिवार की राज्यस्तरीय सफलता: प्राधिकरण सभागार में बालक अनीश को मिला सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:जमाबंदी सुधार एवं उत्तराधिकार नामांतरण विशेष अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

बागपत:अधिशासी अधिकारी बागपत ,बड़ौत छपरौली को कारण बताओं नोटिस जारी।

rktvnews

भोजपुर:गूगल मीट द्वारा प्रदेश महासभा की बैठक संपन्न, 17 अगस्त को होगी प्रांतीय कार्य समिति : अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment