RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के कार्यों की समीक्षा।

उपायुक्त ने दिए विशेष प्रचार-प्रसार के निर्देश, ताकि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को मिल सके रोजगार और शिक्षा का लाभ।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)04 जून।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय कक्ष में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संस्थान में संचालित होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स, छात्रों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और चल रहे शैक्षणिक सत्र की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला प्रशासन और फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के बीच हुए एमओयू की वस्तुस्थिति की समीक्षा की। इस समझौते के तहत प्रतिवर्ष 20 स्थानीय छात्रों को संस्थान द्वारा निःशुल्क शिक्षा और प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान की जा रही है।

देवघर में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनाएँ

बैठक के दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि देवघर एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल है, जहाँ प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए जिले में कई बड़े होटलों का संचालन हो रहा है। ऐसे में यदि स्थानीय छात्रों को होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी मिलती है, तो वे इस क्षेत्र में अपना एक शानदार और सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं। आगे उपायुक्त ने अधिकारियों को इस दिशा में और अधिक बेहतर व समन्वित तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया ताकि जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और संस्थान के प्राचार्य को निर्देशित किया कि फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट से जुड़ी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि शहरी क्षेत्रों के अलावा सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों के योग्य व जरूरतमंद छात्रों तक इसकी जानकारी पहुँचे और वे इसका लाभ उठा सकें।
इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व इंस्टीट्यूट के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:शिव सैनिकों द्वारा स्थापित गणपति बप्पा मूर्ति का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ी।

rktvnews

बक्सर:एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर में पटना प्रमंडल द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल अन्डर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

महाकुंभ:तृतीय अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर प्रशासन का विशेष ‘ऑपरेशन इलेवन’ प्लान तैयार।

rktvnews

जयपुर:जीटो टाउन रिप्रजेन्टेटिव नेशनल कॉन्क्लेव एवं विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर: चोरी के सामान के साथ चोर गिरफ्तार

rktvnews

अवैध संबंध बना हत्या का कारण

rktvnews

Leave a Comment