RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)03 जून।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में पशु जन्म नियंत्रण (Animal Birth Control) नियम, 2023 एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुत्ता काटने की घटनाओं के नियंत्रण, पशु कल्याण एवं रेबीज उन्मूलन कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों एवं संबंधित हितधारकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि रेफरल पशु अस्पताल, दुमका को पशु जन्म नियंत्रण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जहां आवारा कुत्तों की नसबंदी एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
उपायुक्त द्वारा नगर परिषद, दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में आवारा कुत्तों को चिन्हित कर उन्हें पकड़कर निर्धारित केंद्र पर लाया जाए, जहां उनका उपचार, कृमिनाशक दवा एवं टीकाकरण कर पुनः उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा। साथ ही पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नगर निकायों के साथ समन्वय स्थापित कर आवारा कुत्तों का निवारक एंटी-रेबीज टीकाकरण सुनिश्चित करें तथा रेबीज नियंत्रण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
साथ ही सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी-रेबीज वैक्सीन एवं रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा आमजनों को रेबीज से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, नगर परिषद दुमका के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:अतिशीत दिवस/शीत दिवस को लेकर डी.एम. ने जारी किया दिशा-निर्देश।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन 17 नवम्बर को होटल ललिता पैलेस में:डा जया जैन

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड मुख्यालय में बीस सुत्री की बैठक में कई प्रस्तावों पर निर्णय।

rktvnews

13 जून को पटना में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि समारोह को आयोजित करेगा राष्ट्रीय वैश्य महासभा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की दी बधाई।

rktvnews

पोषण जागरुकता रथ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment