
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जून।प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा के रमना पकड़ी रोड आवास आनंद हॉस्पिटल में श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का आयोजन जन कल्याण हेतु किया गया। जिसका नेतृत्व वृंदावन से लौटे, पटना के प्रसिद्ध पंडित मुरारी झा जी उर्फ राधे-राधे पंडितजी के द्वारा संपन्न हुआ।यज्ञ में उनके लड़के आयुष झा तथा वाद्य यंत्र हारमोनियम चंद्र मोहन ओझा एवं नाल ढोलक पर राजीव कुमार ओझा आयोजन को आकषर्क बनाया।इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्म एवं कई लीलाओ की चर्चा सात दिनों तक हुई।पंडित श्री राधे राधे जी ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, भगवान श्री कृष्ण का कई रूपों में अवतार होता है ,पापियों का नाश करने के लिए एवं सज्जनों,संतों का कल्याण करने के लिए। सच्चाई और धर्म की जीत अंत में होती ही है।अंतिम दिन पूजा ,प्रवचन एवं भजन व कीर्तन के बाद अंतिम दिन पूर्णाहुति के बाद भंडारे प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। मुख्य रूप से डॉ के एन सिन्हा, श्रीअविनाश किशोर, डॉ सत्यम आनंद,अनिकेत किशोर ,शशि कुमार ,अनिल कुमार, प्रदीप कुमार ,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विनोद कुमार,जयप्रकाश यादव, राजू कुमार,हरेंद्र प्रसाद, शिवनारायण यादव, अरुण कुमार, जय किशोर,उमेश कुमार आदि रहे।
