RK TV News
खबरें
Breaking News

“सामाजिक सरोकार पत्रकारिता सम्मान” से सम्मानित हुए कृष्ण मोहन झा।

नईदिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद,31 मई।देश के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, मीडिया विश्लेषक एवं सामाजिक चिंतक कृष्ण मोहन झा को उनकी जनपक्षधर पत्रकारिता, वैचारिक लेखन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दीर्घकालीन योगदान के लिए प्रतिष्ठित “सामाजिक सरोकार पत्रकारिता सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा नईदिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित आईसीसीआई (ICCI) एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है तथा जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि आईसीसीआई पिछले सात वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रियल एस्टेट और सामाजिक विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही है तथा समाज, उद्योग जगत और नीति-निर्माताओं के बीच प्रभावी संवाद का मंच बन चुकी है।

गौरतलब है कि कृष्ण मोहन झा को मिला “सामाजिक सरोकार पत्रकारिता सम्मान” केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उस पत्रकारिता की स्वीकृति है जो समाज, राष्ट्र और आमजन के मुद्दों को केंद्र में रखकर की जाती है। लगातार प्राप्त राष्ट्रीय सम्मानों ने यह सिद्ध किया है कि उनकी लेखनी आज भी समाज में वैचारिक जागरण, सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्रहित के विमर्श को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनी हुई है।

Related posts

दरभंगा:हायाघाट के पंचायत सरकार भवन, आनन्दपुर सहोरा में ए.डी.एम. के नेतृत्व में जन-संवाद का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में सबसे मजबूत होगा भाजपा का संगठन : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

10 जुलाई को अग्रसेन भवन में आयोजित होगा उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

संसदीय गरिमा पर अविश्वास:राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस।

rktvnews

जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) के सुगम संचालन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment