RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फार्मर रजिस्ट्रेशन, जनगणना 2027 एवं सहयोग शिविर की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मई।जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ज़ूम मीटिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्रेशन, जनगणना 2027 एवं सहयोग शिविर से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
फार्मर रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कृषि समन्वयक एवं कृषि सलाहकार अधिक-से-अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को दाखिल-खारिज, परिमार्जन, खेसरा त्रुटि एवं नाम मिलान से संबंधित समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनगणना 2027 की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रगणकों द्वारा किए जा रहे गणना कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें, ताकि गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के प्रथम चरण को पूर्ण करने में अब मात्र 2 दिन शेष हैं, इसलिए सभी अधिकारी विभागीय निर्देशानुसार 31 मई 2026 तक प्रथम चरण का शत-प्रतिशत कार्य हर हाल में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी स्तर पर आंकड़ों में त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तत्काल सुधारना सुनिश्चित किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने आगामी 2 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के संबंध में निर्देश दिया कि सभी शिविरों में हेल्प डेस्क, आवेदन रसीद एवं डिजिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ऐसे लोगों की सहायता के लिए विशेष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, जो स्वयं आवेदन लिखने में असमर्थ हैं।
उन्होंने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों एवं पंचायत स्तरीय नोडल पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के डिजिटाइजेशन एवं निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रियर एडमिरल वी गणपति ने पुणे स्थित मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कमांडेंट का कार्यभार संभाला।

rktvnews

राजस्थान:विकसित भारत के लक्ष्य का रोडमैप है केन्द्रीय बजट : दिया कुमारी

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला गैसीकरण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन योजना की श्रेणी II के तहत चयनित आवेदकों को पुरस्कार पत्र जारी किए।

rktvnews

नई दिल्ली:डाक विभाग और अमेजन ने लॉजिस्टिक्स सहयोग बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में वृद्धि : अमीरों को राहत, गरीबों पर भार और क्रॉस सब्सिडी खत्म।

rktvnews

इस सप्‍ताह श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाने वाला चंद्रयान-3, भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा- डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment