RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 मई।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार, चतरा में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अताउर रहमान, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, पुलिस उपाधीक्षक चतरा, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, जिला उपाधीक्षक सदर अस्पताल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है तथा इससे न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी लोगों से तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
सिविल सर्जन ने तंबाकू सेवन से उत्पन्न होने वाले विभिन्न रोगों एवं स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की जानकारी देते हुए लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी। वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं तंबाकू नियंत्रण से संबंधित विभिन्न प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो” विषयक पोस्टर का विमोचन किया गया तथा तंबाकू नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम सहायक (एनसीडी), एनटीसीपी सोशल वर्कर, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिखेरा जलवा।

rktvnews

“अग्निवीर न केवल सैनिक बल्कि प्रेरक, अन्वेषक और देश की संप्रभुता के भी रक्षक हैं”-चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान

rktvnews

एनसीटीई ने पीएम श्री स्कूल शिक्षकों के लिए एनएमएम और एनपीएसटी पर अनुकूलन सत्र आयोजित किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा।

rktvnews

छत्तीसगढ:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अडानी समूह के चेयरमैन ने की मुलाकात।

rktvnews

हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

rktvnews

Leave a Comment