RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मानव संग्रहालय में 15 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड कुचिपुड़ी नृत्य ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन 1 जून से।

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)29 मई।इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल द्वारा भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन एवं युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से 1 जून से 15 जून 2026 तक “15 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड समर वर्कशॉप -कुचिपुड़ी डांस” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक संग्रहालय परिसर में आयोजित होगी।
कार्यशाला का निर्देशन देश की प्रतिष्ठित कुचिपुड़ी नृत्यांगना एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गुरु वनश्री राव द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला में उनके साथ वाशिम राजा, सहायक प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।
इस विशेष कार्यशाला में 10 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
संग्रहालय के निदेशक प्रो.डा.अमिताभ पांडे ने बताया कि ,कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को कुचिपुड़ी नृत्य की मूलभूत तकनीकों, अभिनय, भाव-भंगिमा, ताल, लय तथा मंचीय प्रस्तुति की गहन जानकारी प्रदान करना है। साथ ही एक संपूर्ण नृत्य प्रस्तुति तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान करना है ।
कार्यशाला की विशेषता यह है कि , इसके अंतर्गत तैयार की गई नृत्य प्रस्तुति का मंचन कार्यशाला के अंतिम दिन 15 जून 2026 को प्रतिभागियों द्वारा संग्रहालय में आयोजित विशेष सांस्कृतिक संध्या में किया जाएगा। यह प्रस्तुति प्रतिभागियों को मंचीय अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगी।
कार्यशाला हेतु पंजीयन शुल्क ₹3000 प्रति प्रतिभागी निर्धारित किया गया है।
मानव संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि,संग्रहालय समय-समय पर इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं प्रशिक्षणपरक गतिविधियों का आयोजन करता रहा है, जिससे युवा पीढ़ी भारतीय शास्त्रीय कलाओं एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ सके।
उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं शास्त्रीय नृत्य व कला प्रेमियों से इस कार्यशाला में सहभागिता करने का आग्रह किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 07 नवम्बर 25

rktvnews

नही चलेगी निजी विद्यालयों की मनमानी! आरटीआई से मिली जानकारी ,शिक्षा सामग्रियों की खरीद पर अभिवावकों को नहीं कर सकते मजबूर।

rktvnews

महात्मा अब बापू बने, जिनके रूप अनेक!

rktvnews

भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की पहल से ज़िले के जूडो और कराटे खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया गया मैट।

rktvnews

Leave a Comment