RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 20 अप्रैल।इंदौर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेशकीमती शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में प्रशासनिक अमले द्वारा ग्राम खजराना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर ने बताया कि शासकीय सीलिंग की भूमि, खसरा क्रमांक 442/1, क्षेत्रफल लगभग 30,000 वर्गफीट पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान यहां निर्मित कुल 12 मकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि मुक्त कराई गई भूमि का बाजार मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपए है।
कार्रवाई के दौरान एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई, तहसीलदार राकेश सस्तिया सहित कमलेश कुशवाह, अशोक परमार, थाना प्रभारी मनोज सेंधव, रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे तथा राजस्व, पुलिस और नगर निगम का अमला मौके पर उपस्थित रहा। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

भोजपुर:शहीद दिवस पर हुआ रक्तदान,शहीदों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान : विधायक विशाल प्रशांत

rktvnews

‘माई’ : उदय भान पाण्डेय ‘भान’

rktvnews

केंद्र द्वारा एमआरपी 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर ‘भारत’ आटे का प्रारंभ।

rktvnews

सहकारिता मंत्री ने निंबाहेड़ा में नवनिर्मित टाउन हॉल का किया लोकार्पण।

rktvnews

बड़का गांव अख्तियारपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत उपचुनाव मे शाहपुर मे नये चेहरों को मिला ताज।

rktvnews

Leave a Comment