RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस सुदर्शनी मोरक्को के कैसाब्लांका से रवाना।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 अप्रैल ।भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, ने 18 अप्रैल 2026 को मोरक्को के कैसाब्लांका में अपनी सफल और सार्थक बंदरगाह यात्रा सम्‍पन्‍न की। यह यात्रा मौजूदा ‘लोकयान 26’ तैनाती के हिस्‍से के रूप में भारत-मोरक्को समुद्री साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बंदरगाह यात्रा के दौरान आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने मोरक्को के वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के साथ पेशेवर बातचीत की, जिसमें मुख्‍य रूप से प्रशिक्षण आदान-प्रदान और समुद्री सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया। ‘लोकयान’ के मूल भाव को सक्रिय प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्‍यम से प्रदर्शित किया गया, जहां भारतीय नौसेना के प्रशिक्षुओं ने ‘क्रॉस डेक’ दौरों और मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं के दौरान रॉयल मोरक्कन नेवल स्कूल के कैडेटों के साथ बातचीत की। राजनयिक पहुंच को और बढाते हुए आईएनएस सुदर्शनी पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसके जवाब में रॉयल मोरक्कन नौसेना ने भी एक दोपहर के भोज की मेजबानी की, जिससे पेशवर एवं सांस्‍कृतिक संबंधों को मजबूती मिली।
यह यात्रा साझा समुद्री हितों और रणनीतिक तालमेल से प्रेरित दोनों देशों के बीच गहरे होते समुद्री संबंधों की पुन: पुष्टि करती है। आईएनएस सुदर्शनी अब‘वसुधैव कुटुंबकम ‘ और समुद्र के पार सद्भावना का संदेश लेकर स्पेन के लास पाल्मास के लिए रवाना हो गई है।

Related posts

माँ की गोद सबसे अच्छी कक्षा है:सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

मेले को साफ सुथरा और व्यवस्थाए बनाने में प्रशासन का करें सहयोग!गोगामेड़ी मेले के उद्घाटन समारोह में बोली नोहर एडीएम चंचल वर्मा

rktvnews

प्रधानमंत्री के भाषणों में सत्ता जाने का भय सुनाई दे रहा : शिवानंद तिवारी

rktvnews

आखिर क्यों चुप्पी साध गई पक्षियों की चहचाहट?

rktvnews

पुलिस ने किया देशी महुआ शराब बरामद।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद को प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने अपनी दस सूत्री मांग पत्र को किया सुपुर्द।

rktvnews

Leave a Comment