RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन हेतु शिविर का किया जा रहा आयोजन।

उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)20 अप्रैल।प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के सफल क्रियान्वपयन हेतु जिले अंर्तगत डॉ. व्ही.एस. चंदेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन एवं डॉ. मुकुल तिवारी जिला क्षय अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान शिविर का आयोजन राज्य स्तर से चिन्हित जिले के कुल 165 उच्च जोखिम वाले गावों में किया जाना है ।
शिविर में आए हुए समस्त व्यक्तियों की स्क्रीनिंग,बीपी शुगर,हीमोग्लोबिन की जांच व पोर्टेबल एक्सरे मशीन से स्क्रीनिंग की जा रही है तथा टी.बी. सैपल कलेक्श्न कराया जा रहा है। शिविर का प्रमुख उद्देश्य उच्च जोखिम क्षेत्रों एवं संवेदनशील जनसंख्या में सक्रिय टीबी पहचान, शीघ्र निदान, उपचार, पोषण सहायता तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम बीबी के प्रसार को रोकना है। जिससे सामुदायिक सहभागिता एवं अभियान के प्रति स्वामित्व को सुदृढ़ किया किया जा सके। अभियान अंतर्गत जिलों में चिन्हित किए गए उच्च जोखिम गांवों में विशेष फोकस किया जा कर समस्त जनसँख्या की स्क्रीनिंग किया जावेगा।
शहरी क्षेत्रों में चिन्हित वार्डों एवं सामूहिक स्थानों जैसे. स्लम/झुग्गी बस्तियां, निर्माण स्थल, बाजार, परिवहन केंद्र (बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन), औद्योगिक क्षेत्र, जेल, रेलवे यार्ड, प्रवासी श्रमिक समूह, बेघर आश्रय स्थल, रात्रि आश्रय आदि स्थलों पर टीबी स्क्रीनिंग करना सुनिश्चित किया जावेगा। अभी तक कछरवार, निपनिया, पाली छोट, मुदरिया, डबरौहा, बरबसपुर, बडेरी, चंदवार एवं भरौला में आयोजित किया जा चुका है .

Related posts

नारनौल:समाधान शिविर में डीसी मोनिका गुप्ता ने की जनसुनवाई।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर पंचायतों में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का किया जा रहा है भौतिक सत्यापन।

rktvnews

दरभंगा:ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संत रविदास जयंती सह वसंत उत्सव के उपलक्ष में विद्वत संगोष्टी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) रेलवे स्टेशन किए जाने का अनावरण किया।

rktvnews

Leave a Comment