RK TV News
खबरें
Breaking News

नालंदा:नेपुरा में वंदना श्रीवास्तव का व्याख्यान: संस्कार , स्वास्थ्य और शिक्षा

वंदना श्रीवास्तव व्याख्यान देती हुई

RKTV NEWS/नालंदा (बिहार)19 अप्रैल।नालंदा जिले के नेपुरा ग्राम में एसओएस विलेज संस्था द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जानी मानी भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों के समग्र विकास पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कार शब्दों से नहीं बल्कि व्यवहार से मिलते हैं। सच का संस्कार देना आवश्यक है तथा झूठ की प्रवृत्ति से बच्चों को दूर रखना चाहिए। पर्वों के संस्कारों को जीवन में शामिल करने और बच्चों को पर्याप्त समय देने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का आचरण ही बच्चों के व्यक्तित्व की आधारशिला बनता है। डिजिटल युग की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने तकनीक के संतुलित उपयोग की बात कही। शिक्षा को बोझ नहीं बल्कि अनुभव बनाने तथा जिज्ञासा, रचनात्मकता और स्वतंत्र सोच को बढ़ावा देने पर उन्होंने ध्यान आकर्षित किया। स्वास्थ्य के संदर्भ में संतुलित आहार, खेलकूद, पर्याप्त नींद और मानसिक सजगता को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर नव नालंदा महाविहार के आचार्य प्रो. परिचय दास ने कहा कि बच्चों के निर्माण में परिवार और समाज की साझा भूमिका होती है। शिक्षा का उद्देश्य संवेदनशील और जिम्मेदार मनुष्य बनाना है। शोधछात्र शिशुपाल ने शिक्षा को जीवन से जोड़ने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के संयोजक अतुल सिंह ने ऐसे आयोजनों को उपयोगी बताया, जबकि सह-संयोजक सदानंद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

भोपाल:महिला सुरक्षा के नाम पर लूट! परिवहन विभाग की वीएलटीडी योजना सवालों के घेरे में : संतोष सिंह परिहार

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के अवकाश ग्रहण करने वाले 22 कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न।

rktvnews

अदाणी ग्रीन एनर्जी का नया रिकॉर्ड, साल भर में पूरा किया 5 गीगावॉट का लक्ष्य ।

rktvnews

दूरसंचार विभाग और सेबी ने वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मंडल कारा के कैदियों को खिलाई गईं फाइलेरियारोधी दवा।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बाल श्रम से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment