RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मोदी जी का नारी वंदन या सत्ता वंदन?: शिवानंद

RKTV NEWS/पटना( बिहार)19 अप्रैल।बिहार की राजनीति में चाणक्य के नाम से मशहूर राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर एक करारा प्रहार करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी टिप्पणी लिखी है। शिवानंद तिवारी ने लिखा है की नारी वंदन के नाम पर भाजपा दरअसल सत्ता को स्थायी बनाने का खेल खेल रही है। अगर महिलाओं के प्रतिनिधित्व की सच्ची चिंता होती, तो 2023 में पास बिल को तुरंत लागू किया जाता, न कि उसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर टाल दिया जाता।

अब जो अचानक नया ढांचा लाया जा रहा है, उसमें सीटों की संख्या 800 के पार ले जाकर ऐसा संतुलन बनाने की साज़िश रची जा रही है जिससे उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का वर्चस्व बढ़े—जहाँ भाजपा पहले से मजबूत है। इससे लोकतंत्र का संतुलन बिगड़ेगा और सत्ता कुछ क्षेत्रों तक सिमट जाएगी।

विडंबना यह है कि जिस देश में महिलाओं की सुरक्षा आज भी सुनिश्चित नहीं है, जहाँ बलात्कार के दोषियों तक को संरक्षण मिलता दिखता है, वहीं “नारी वंदन” का राजनीतिक नारा दिया जा रहा है।

यह महिलाओं का सम्मान नहीं, बल्कि सत्ता को स्थायी करने की चाल है—और लोगों को इसे समझना होगा।

Related posts

राजस्थान:राधास्वामी ब्यास के सत्संग में पहुंचे मुख्यमंत्री।

rktvnews

झारखंड:योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : कृषि मंत्री

rktvnews

वाराणसी:साहित्यिक -सांस्कृतिक संगम में कवियों -कलाकारों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।

rktvnews

भोजपुर:योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा जागरूकता फैलाने की जरूरत है : प्रोग्राम आफिसर

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने पीएम जनमन आवास हितग्राही को सौंपी चाबी।

rktvnews

लखीसराय: बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

Leave a Comment