RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:रवि आनंद ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 अप्रैल।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने आज चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री जी से विधिवत कार्यभार प्राप्त किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि वे जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगा, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
उपायुक्त ने पेयजल की समस्याओं के समाधान हेतु सभी प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी पेयजल संबंधी समस्या चिन्हित होगी, वहां 48 घंटे के अंदर चापानल की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर आमजनों से संवाद स्थापित करेंगे तथा प्राप्त समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा।
स्वास्थ्य व्यवस्था के संदर्भ में उपायुक्त ने कहा कि जिले में चिकित्सकों की कमी एवं अन्य समस्याओं का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सके।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत ही उपायुक्त रवि आनंद ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व शाखा, आपूर्ति शाखा, सामान्य शाखा सहित अन्य कार्यालयों का भ्रमण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

उपस्थित पदाधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता 2025 में प्रखंड स्तर पर प्रतिभाओं का हुआ शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

उज्जैन कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:ढोल बाजे और घोड़े हाथियों के साथ माता लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु की निकली शोभायात्रा।

rktvnews

सुरीली तानों ने बढ़ायी शास्त्रीय संगीत की शान

rktvnews

पटना:गांव से राज्य स्तर तक मजबूत होगा पूर्व चेतावनी तंत्र, लू एवं वज्रपात से बचाव को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति! 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा।

rktvnews

Leave a Comment