RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने सभी डीडीओ के साथ की वर्चुअल बैठक, कहा- बिल प्रक्रिया में पार्दर्शिता जरूरी।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)18 अप्रैल।जिला में वित्तीय अनुशासन को लेकर प्रत्येक स्तर पर समीक्षा की जा रही है । इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सभी डीडीओ (निकासी एव्ं व्ययन पदाधिकारी) के साथ वर्चुअल बैठक कर सख्त निर्देश दिया कि बिना किसी जल्दबाजी के विपत्रों की गहन जांच के बाद ही कोषागार भेजें। उपायुक्त ने कहा कि गत वित्तीय वर्षो के स्थापना मद से हुई राशि निकासी की जांच करें और प्रमाण पत्र दें, कि झारखंड कोषागार संहिता का अनुपालन किया गया है।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी डीडीओ विपत्र (बिल) के प्रत्येक पन्ने पर हस्ताक्षर सुनिश्चित करें। केवल ट्रेजरी मैसेंजर के माध्यम से ही बिल जमा होंगे। उन्होंने पे ग्रेड लेवल के आधार पर विपत्र तैयार करने का निर्देश
वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी विभागों को दिया, इसका उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, अनुश्रवण में सहूलियत व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को न्यूनतम करना है।

Related posts

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला के सभी नागरिकों को दीपों के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में हुआ मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन, गठित किए गए मतदान दल।

rktvnews

भारत टेक्स 2026 में बिहार की औद्योगिक क्षमता का दमदार प्रदर्शन, निवेशकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने गृह रक्षकों की बहाली में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

नए साल पर दिखा मां आरण्य देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

rktvnews

भोजपुर:निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन टूटा, कई गांवों का आवागमन ठप।

rktvnews

Leave a Comment