RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने होली के अवसर पर निकाले गए स्वांग कार्यक्रम में शिरकत की।

स्वांग कलाकारों का सम्मान कर स्वांग को रवाना किया।

होली के अवसर पर अलवर शहर में निकाला जाने वाला स्वांग लोक संस्कृति, लोक नाट्य और सामाजिक सद्भाव की मिसाल : वन राज्यमंत्री

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )01 मार्च। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने रविवार को होली के अवसर पर पहल सेवा संगठन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले स्वांग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कलाकारों का सम्मान कर स्वांग को बाजार के लिए रवाना किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अलवर जिले वासियों को रंगोत्सव होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागौरी परंपरा से जुडा 150 वर्ष पुराना ऐतिहासिक और परंपरागत राजशाही नानकशाही सेठ-सेठानी का स्वांग होली से एक दिन पूर्व शहर के मुख्य बाजारों में निकाला जाता है। होली के उत्सव को लोक संस्कृति, लोक नाट्य और सामाजिक सद्भाव के माध्यम से मनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो पहल सेवा संगठन द्वारा वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ प्रेम, एकता और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का प्रतीक है। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि लोक परंपराओं को जीवंत रखने वाले ऐसे आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के संदेश को भी मजबूती प्रदान करते हैं। स्वांग काशीराम सर्किल से शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए कंपनी बाग पहुंचा जहां कलाकारों का वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने स्वागत किया। वहीं उन्होंने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्वि एवं खुशहाली की कामना की।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए आवासीय परियोजनाओं एवं अन्य विषयों पर रियल एस्टेट इन्वेस्टर के साथ बैठक की।

rktvnews

चतरा:भारतमाला परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ द्वारा नियोजित आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों के लिए समूह (टर्म) बीमा योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

महेन्द्रगढ़:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया अटेली अनाज मंडी का औचक निरीक्षण।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई दिव्यांगजनों की स्वावलंबी टीम।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष ने मतदान करने हेतु दिया संदेश।

rktvnews

Leave a Comment