RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रामगंजमंडी के धनिया व्यापारी प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात।

धनिया उत्पादक किसानों के हितों एवं विपणन व्यवस्था पर दिए सुझाव।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल के सुझावों के समुचित आकलन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)27 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में रामगंजमंडी (कोटा) के धनिया व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्य में धनिया उत्पादक किसानों के हितों, विपणन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने एवं मंडी शुल्क से जुड़े विषयों पर सुझाव साझा किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि व्यापार को सुगम बनाने तथा कृषि मंडियों को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए संकल्पित है। हमारा लक्ष्य है कि किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करते हुए कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिनिधिमण्डल के सुझावों का समुचित आकलन एवं परीक्षण के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: केंद्रीय बजट 26-27 से बिहार में बनेंगे रोजगार के नए अवसर : राज्य मंत्री

rktvnews

उज्जैन में 500 करोड़ की लागत से बनेगा भक्त निवास।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण जिला शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

अल्प संख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के 25 डोर्नियर विमानों के ‘मिड लाइफ अपग्रेड’ के लिए एचएएल के साथ 2,890 करोड़ रुपये से भी अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती आरा मंडल ग्रामीण द्वारा मनाईं गई।

rktvnews

Leave a Comment