RK TV News
खबरें
Breaking News

भारत इम्पैक्ट एआई समिट में नीदरलैंड्स से अर्किट ग्लोबल टेक्नोलॉजी की भागीदारी बिहार के लिए गर्व का क्षण।

जगदीशपुर के भडसरा के रहने वाले है कंपनी के सीईओ रूपेश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 फरवरी।भारत इम्पैक्ट एआई समिट में दुनिया के कई देशों ने भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर नीदरलैंड्स से आर्किट ग्लोबल टेक्नोलॉजी भी शामिल थी, जिसने अपने कार्य और एआई क्षेत्र में योगदान को प्रस्तुत किया। समिट में विभिन्न देशों के पवेलियन लगाए गए थे, जहाँ भारत की एआई क्षमताओं के साथ-साथ विश्व में हो रहे नवाचारों का भी प्रदर्शन किया गया।इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया। कार्यक्रम में भारत के आईटी मंत्री सहित कई देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य राज्य प्रमुख उपस्थित रहे। समिट में विश्व की सभी प्रमुख ग्लोबल आईटी कंपनियों की भागीदारी भी देखने को मिली। डच पवेलियन में नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। यह आयोजन सीखने, वैश्विक सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर अर्किट ग्लोबल टेक्नोलॉजी के संस्थापक एवं सीईओ रूपेश कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य वैश्विक नेताओं से मुलाकात कर उनसे संक्षिप्त बातचीत भी की।
रूपेश कुमार भोजपुर के जगदीशपुर, भडसरा गांव के रहने वाले है। वे अभी भी गांव से पूरी तरह जुड़े हुए है। उनका इस विश्वस्तरीय मंच पर अपनी कंपनी का प्रतिनिधित्व करना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे बिहार और भारत के लिए भी गर्व का विषय है।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत उत्तर-पूर्व क्षेत्र के 35 विद्यार्थियों को 1 लाख 90 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

rktvnews

भोजपुर:राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में भोजपुर के 15 परिवादियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी समस्याएं।

rktvnews

वायु सेना उप प्रमुख ने उड़ाया हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एचटीटी-40

rktvnews

जानिए शेमारू उमंग के शो ‘श्रवणी’ की चंद्रा यानी अभिनेत्री आरती सिंह ने कैसे मनाई दिवाली।

rktvnews

गढ़वा: यातायात नियमो की जागरूकता हेतु छात्रों के बीच सड़क-सुरक्षा टीम द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

rktvnews

पीवीसी और वेतन विसंगति के सवाल पर असहयोग चलता रहेगा:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment