RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:सामाजिक उत्थान के रूप में मनी स्व रवि नंदन सहाय की पुण्यतिथि: प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा

RKTV NEWS/पटना(बिहार)24 फरवरी।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रवि नंदन सहाय की पांचवीं पुण्यतिथि को ‘सामाजिक उत्थान दिवस’ के रूप में बिंदेश्वरी चंद प्लाजा किदवई पुरी में प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि सभा का में रवि नंदन सहाय अमर रहे के जयघोष के साथ इनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।उपस्थित वक्ताओं ने स्व. रवि नंदन सहाय के व्यक्तित्व,सादगी, संगठन और समाज के प्रति उनके योगदान को विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि रवि नंदन सहाय जी का जीवन समाज की सेवा और एकजुटता के लिए समर्पित रहा। इन्होंने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर एकता के सुत्र में बांधकर प्रतिष्ठित किया और सभी राज्यों, जिले में जाकर कार्य कर्ताओं को प्रेरित करते रहे।इनकी पुण्यतिथि को ‘सामाजिक उत्थान दिवस’ के रूप में मनाकर अधूरे कार्यों को पूरा करना हम सबों का परम कर्तव्य है। प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव ने श्रद्धा सुमन व्यक्त करते हुए बताया की रवि जी पुरातन विरासत, निस्वार्थ समाज सेवा और कार्यकर्ताओं का सदा उत्साह वर्धन करते रहे।उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उपस्थित लोगों में प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रवि भूषण सिन्हा,प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, नीलिमा सिन्हा राष्ट्रीय मंत्री,जय कपुर उर्फ जे पी, आदि रहे।

Related posts

भोजपुर: जमीरा कोठी में आरा रंगमंच का होली मिलन संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

भोजपुर:ग़रीबों के झुगी झोंपडी और फुटपाथी दुकानदारों को बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ने पर लगे रोक : शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

सारण:भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई सुनवाई! 13 मामलों का किया गया निष्पादन।

rktvnews

राजस्थान:वन नेशन – वन एप्लीकेशन के तहत विधान सभा हो रही है डिजिटाईज्ड : वासुदेव देवनानी

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने राजभवन परिसर में किया योग-ध्यान केंद्र का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment