RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक संपन्न।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन, भोजपुर की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, भोजपुर के प्रतिनिधि, सिविल सर्जन, भोजपुर के प्रतिनिधि, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी, भोजपुर, जिला लेखा पदाधिकारी, भोजपुर, खनिज विकास पदाधिकारी, भोजपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, भोजपुर, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल-1, आरा उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन मद से चयनित योजनओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी। पूर्व की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जीविका एवं कल्याण से संबंधित पूर्व की स्वीकृत योजनाओं के ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन कराने का निदेश जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में सर्वसम्मत्ति जिला के सर्वांगिण विकास हेतु निम्न योजनाओं की स्वीकृति दी गयी।

शिक्षा

खनन प्रभावित क्षेत्रों यथा पीरो अनुमण्डल अवस्थित बिहटा, ईमादपुर, फतेहपुर मठिया, धनछुहाँ, मोपती मेला मोड़ पनवारी, सिकरहट्टा, चौरी, बरूही तथा एकवारी हाई स्कूल; जगदीशपुर अनुमण्डल अवस्थित धमौल, करनामेपुर दियरा, पहरपुर तथा बरिसवन में अवस्थित हाई स्कूलों का जीर्णोद्धार एवं Enrollment के आधार पर मॉडल स्कूलों के तर्ज पर आवश्यकतानुसार पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट / डिजिटल क्लास रूम, उच्च गुणवत्ता के बेंच डेस्क, ओपेन जिम, पेयजल, शौचालय विकसित किया जाना।

रोजगार सृजन

खनन से प्रभावित सोन नदी के 15 कि०मी० के दूरी के अन्दर प्रखण्ड स्तर पर मशरूम उत्पादन, बेबी कॉर्न / स्वीट कॉर्न / स्ट्रॉबेरी/ ब्रोकली उत्पादन, मसालों, फलदार पौधों एवं औषधीय पौधों की नर्सरी के संचालन हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था।

मत्स्य / सोन बचवा मछली उत्पादन, झींगा उत्पादन के प्रशिक्षण की व्यवस्था ।

जीविका मार्ट एवं कौशल प्रशिक्षण के तहत सिलाई कढ़ाई एवं कम्प्यूटर ट्रेनिंग की व्यवस्था। संदेश प्रखण्ड में निर्माणाधीन जीविका मार्ट में चाहरदिवारी एवं शौचालय का निर्माण।

स्वच्छता एवं पेयजल

भोजपुर जिलान्तर्गत चयनित शवदाह स्थलों यथा- महुली, सारीमपुर बचरी, चाँदी, खण्डौल, ननौर, बिहटा, शाहपुर का जीर्णोद्धार कार्य एवं मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, स्नानागार, शेड की व्यवस्था एवं शौचालय का निर्माण कार्य।

शाहपुर अंचल अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिलौटी अवस्थित पर्यटन स्थल, बाबा कुण्डलेश्वर धाम मंदिर के समीप चापाकल, हाई मास्ट लाईट तथा शौचालय का निर्माण।

बिहियाँ चौरास्ता के पास डिलक्स शौचालय एवं स्नानागार का निर्माण।

स्वास्थ्य

खनन से प्रभावित सोन नदी के 15 कि०मी० के दूरी के अन्दर स्थित अस्पतालों / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों / सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित किया जाना।

Related posts

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला उपायुक्त ने जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक की।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने किया बालू लदा चार ट्रक और तीन हाईवा जप्त।

rktvnews

पशुपालन और डेयरी विभाग ने पशुधन और डेयरी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 मनाया।

rktvnews

जमुई:PK ने पीएम मोदी और राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, बोले- दोनों एकदूसरे को गाली दे रहे हैं इससे बिहार के लोगों का कोई मतलब नहीं है, बिहार के बच्चों को पूरे देश में गाली पड़ रही है बिहारी कहकर थप्पड़ मारा जा रहा है, इसकी चिंता किसी को नहीं है।

rktvnews

भोजपुर:पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 दिसंबर से श्री त्रिदंडी देव डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में :प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में डी.लिट् पंजीयन हेतु अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार।

rktvnews

Leave a Comment