RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:नया वर्ष नए संकल्पों, नई ऊर्जा और नए अवसरों का प्रतीक : राज्यपाल

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएँ।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 जनवरी।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष नए संकल्पों, नई ऊर्जा और नए अवसरों का प्रतीक है। यह समय है कि हम बीते अनुभवों से सीख लेते हुए मध्यप्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।
राज्यपाल श्री पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। किसान, युवा, महिलाएँ और वंचित वर्गों का कल्याण सरकार की नीतियों के केंद्र में हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढाँचे और निवेश के क्षेत्र में संतुलित विकास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि को लाभकारी बनाना, युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना और मातृशक्ति को सशक्त करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधन और पर्यटन संभावनाएँ हमारे गौरव का आधार हैं। हमें सदैव स्मरण रखना होगा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत् विकास के बिना समृद्धि संभव नहीं है।

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता, जल संरक्षण और संवैधानिक मूल्यों को अपनाते हुए विकास की इस यात्रा में सहभागी बने। नववर्ष 2026 में एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लें।

Related posts

नारनौल:अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित!जिला की बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

बिहार:आपदाओं में सुरक्षित रहेंगे “दिव्यांगजन”आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और ‘‘सक्षम‘‘ के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बिहार लघु उद्यमी योजना के प्रथम किस्त की राशि का किया गया वितरण।

rktvnews

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु जैव रसायन एवं रुधिरविज्ञान में आईएसओ 15189:2022 मान्यता प्राप्त करने वाला पहला केन्‍द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् संस्थान बना।

rktvnews

2,626 सौर ऊर्जा संचालित रेलवे स्टेशन स्वच्छ और संवहनीय रेल परिचालन में सहायक।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम की प्रथम स्तरीय जाँच की प्रगति का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment