RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को किया रवाना।

सरकारी धान अधिप्राप्ति केंद्रों में ही उचित समर्थन मूल्य पर धान की करे बिक्री: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आज दिनांक 20.12.2025 को जिले में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया के प्रति किसानों को जागरूक करने उद्देश्य से जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में किसान बिचौलियों के झांसे में न आएं और सरकारी धान अधिप्राप्ति केंद्रों में ही उचित समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करें। साथ ही धान अधिप्राप्ति कार्य हेतु देवघर जिला अंतर्गत 42 पैक्सों का चयन किया गया है।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि जिले को धान क्रय का लक्ष्य 300000.00 (तीन लाख) क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस वर्ष किसानों से क्रय किये जानेवाले धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रूपये प्रति क्विंटल साधारण एवं 2389 रूपये प्रति क्विंटल ग्रेड ‘ए’ के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 81.00 रूपये की दर से बोनस भुगतान किया जाएगा। आगे उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को धान अधिप्राप्ति से जुड़ी समस्त जानकारी दी जाएगी, जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, भुगतान प्रक्रिया एवं समयसीमा से संबंधित जानकारी शामिल है। इसके अतिरिक्त सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि प्रखण्ड स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समीति की प्रत्येक सप्ताह बैठक आहूत कर प्रखण्ड स्तरीय धान अधिप्राप्ति संबंधी समस्त कायों का अनुश्रवण करेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
इस दौरान उपरोक्त के अलाव जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

हनुमामगढ:शस्त्र लाइसेंसधारकों को नजदीकी पुलिस थानों में जमा कराने होंगे शस्त्र।

rktvnews

देवघर:स्वच्छता ही सेवा के तहत देवघर नगर निगम द्वारा स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनजाति संस्कृति एवं कला को संरक्षित रखने कलाकारों का योगदान महत्वपूर्ण:राष्ट्रपति

rktvnews

भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों के पवित्र अवशेष 19 मार्च तक आयोजित 26 दिनों की प्रदर्शनी के लिए थाईलैंड पहुंचे।

rktvnews

वाराणसी:भगवान् श्री परशुराम के पदचिन्हों पर चलकर ही आतंकवाद का सफाया संभव है : डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment