RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:विश्व मधुमेह दिवस 2025 : चतरा जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)14 नवंबर।विश्व मधुमेह दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को जिला सदर अस्पताल, चतरा सहित जिले के सभी CHC, PHC, UAAM, UPHC एवं AAM परिसरों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल चतरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम में डॉ. अमृता अनुप्रिया एवं डॉ. दयानंद सरस्वती सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने मधुमेह के कारण, लक्षण और जोखिमों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मधुमेह ऐसी अवस्था है जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का निर्माण नहीं कर पाता या इंसुलिन का प्रभावी उपयोग नहीं कर पाता, जिसके कारण रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो यह हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी फेलियर, तंत्रिका क्षति, दृष्टि बाधित होने जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। उन्होंने आमजनों से अपने निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क मधुमेह जांच एवं दवा उपलब्धता का लाभ लेने की अपील की।
मधुमेह के प्रमुख लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक प्यास लगना, अधिक भूख, घावों का देर से भरना, थकान और धुंधली दृष्टि शामिल हैं—इसकी जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमृता अनुप्रिया ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित जांच और उचित देखभाल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जहां टाइप-1 मधुमेह को रोका नहीं जा सकता, वहीं टाइप-2 मधुमेह से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि तथा जीवनशैली में सुधार अत्यंत प्रभावी हैं।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दयानंद सरस्वती ने कहा कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित भोजन, शारीरिक गतिविधि की कमी और तनाव के कारण कम उम्र में भी मधुमेह के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, उचित इलाज और संतुलित जीवनशैली अपनाकर मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम सहायक हरि शंकर, प्रियरंजन नीरज, स्टाफ नर्स सोनी कुमारी (NCD) सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर मधुमेह जागरूकता एवं स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम संचालित किए गए।

Related posts

दुमका : गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : बिलौटी मामले मे मुख्यमंत्री संज्ञान लें : राहुल तिवारी

rktvnews

बक्सर: डीएम द्वारा अंचल सिमरी अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण एंव बंदोबस्त कार्यों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का मुंह गलत दिशा में: डा शशि

rktvnews

भोजपुर: संभावना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : करनामेपुर के नये थानाध्यक्ष के योगदान समारोह व निवर्तमान थानाध्यक्ष का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment