RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता हेतु नगर निगम की टीम, शिक्षक एवं विकास मित्रों संग बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर।आज आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के नेतृत्व में SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) गतिविधि के अंतर्गत नगर निगम की टीम, PDS डीलर, NULM (National Urban Livelihood Mission) से जुड़े प्रतिनिधि, शिक्षक एवं विकास मित्रों के साथ मतदाता जागरूकता हेतु नागरी प्रचारिणी सभागार में बैठक आयोजित किया गया।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे मतदाता मोबिलाइजेशन को बढ़ाएँ और यह सुनिश्चित करें कि आम जनता की चुनाव में भागीदारी अधिकतम हो। उन्होंने निर्देशित किया कि टीम विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से, जैसे कि पोस्टर, बैनर और व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर, मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाए।
इस अवसर पर बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम की टीम, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी, पी०डी०एस० डीलर, NULM के प्रतिनिधि, शिक्षक, विकास मित्र एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

पटना: जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से ,उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति बैठक में लिया गया निर्णय।

rktvnews

बिहार:माँझी दलित हितैषी नहीं केवल दिखावा : राजेश निराला

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग सख्त!लगातार देर रात तक चल रही है जांच व छापेमारी अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामना दी।

rktvnews

गया: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों का किया दौरा,दिया अर्घ्य।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में वज्रपात से हुई 3 मौतों पर है मर्माहत!प्रभावित परिवारों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपयों की राशि देने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment