RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने दुधानी राउत टोला की सेविका को चयन मुक्त करने का निर्देश देते हुए कहा कि जो भी सेविकाएं नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोलती हैं, उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने एलएस सरैयाहाट को टीएचआर वितरण में कमी को लेकर स्पष्टीकरण देने का भी निर्देश दिया।
शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध प्री-एजुकेशन किट एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता एवं उपयोगिता की जानकारी ली और बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त समाज कल्याण विभाग पदाधिकारी, सीडीपीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खैरागढ़:महान तबला वादक पं. ईश्वरलाल मिश्र को समर्पित सांस्कृतिक संध्या।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।

rktvnews

विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तार,भेजे गए जेल।

rktvnews

लड़के-लड़कियों का विवाह एक बड़ी समस्या बन गई है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से केरालिया गाँव में पानी की किल्लत खत्म।

rktvnews

आरा सांसद ने लोकसभा में जगदीशपुर के किले को राष्ट्रीय धरोहर, कुंवर सिंह की हवेली को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का मुद्दा उठाया।

rktvnews

Leave a Comment