RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं का किया अनुश्रवण।

जिलाधिकारी ने शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग पेंशन व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाए गए कैंप।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)05 अक्टूबर। जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को प्रातः 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसके क्रम में आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।
मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 10 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 41 शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर 04 का निस्तारण किया गया।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से कैंप भी लगाया जाता है, जिसमें पेंशन, दिव्यांग, राशन कार्ड, आयुष्मान, आवास आदि संबंधित विभागों के स्टाल लगाए जाते हैं और संबंधित लाभार्थी का प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाता है। जिलाधिकारी ने लगाए गए कैंप का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं, सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं।
इस अवसर पर एसडीएम बागपत अमर चंद वर्मा तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा ,अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

संजय कुमार ने पीएसएससीआईवीई के बैगलेस डेज़ संबंधी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक का वार्षिकोत्सव संपन्न।

rktvnews

गोड्डा: जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण , अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर माह में आवंटित खाद्यान्न की मात्रा, उपलब्ध कराये गये खाद्यान्न की मात्रा, वितरित खाद्यान्न की मात्रा, वितरण पश्चात् अवशेष खाद्यान्न की मात्रा से संबंधित जांच की जा रही है।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:2024 का चुनाव परिणाम तानाशाह मोदी हुकूमत पर ज़बर्दस्त प्रहार: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment