RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22-23 सितंबर, 2025 को मोरक्को का दौरा करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 सितंबर।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मोरक्को के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री अब्देलतीफ लौदियी के आमंत्रण पर 22-23 सितंबर, 2025 तक मोरक्को की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह भारतीय रक्षा मंत्री की उत्तरी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा होगी, जो भारत और मोरक्को के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग को रेखांकित करती है।
इस यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मोरक्को के बेरेचिड में व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (डब्‍ल्‍यूएचएपी) 8×8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन होगा। यह संयंत्र अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति का परिचायक है।
इस यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री रक्षा, रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए श्री लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे औद्योगिक सहयोग के अवसरों के लिए लगाने मोरक्को के उद्योग एवं व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से भी मुलाक़ात करेंगे। राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान रबात में जीवंत भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे।
दोनों पक्षों द्वारा रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने की भी उम्मीद है। यह समझौता ज्ञापन आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और औद्योगिक संबंधों सहित द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को विस्तारित और गहन करने के लिए एक संस्थागत ढाँचा प्रदान करेगा। हाल के वर्षों में भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से कैसाब्लांका बंदरगाह पर रुकते रहे हैं, और यह समझौता इन संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा।
2015 में भारत में राजा मोहम्मद VI की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात के बाद से भारत और मोरक्को के बीच संबंधों में तेज़ी आई है। भविष्‍य में होने वाली यात्रा से इस साझेदारी को, विशेष रूप से रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में, नई ऊर्जा मिलेगी।

Related posts

सारण:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़, रीना जोशी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष विभु जैन के नेतृत्व में 16 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद में प्रथम रामोजी उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर : पटना में होने वाले कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी को ले भोजपुर राजद की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment