RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर : प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान मे आयोजित खेल प्रतियोगिता

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित हरि नारायण इंटर प्लस टू खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर द्वारा किया गया। सीआरसी से चयनित प्रतिभागी छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। अंतर वर्गीय फुटबॉल मैच आठ जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर बीईओ गुलाम सरवर ने कहा कि इस प्रतियोगिता मे चयनित छात्रों को ही जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता मे खेलने के लिए भेजा जायेगा। बीईओ गुलाम सरवर ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पारित आदेश के आलोक में इस मशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तर पर विद्यालय के खेलों पर चर्चा किया जाएगा। इस अवसर पर बीईओ गुलाम सरवर,  प्रधानाध्यापक डा विष्णुशंकर सिंह, लेखापाल सुशील विक्रांत सहित अभिभावक तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना’कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा : स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखण्ड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

rktvnews

देवघर:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर आज थर्ड रेंडमाइजेशन।

rktvnews

भोजपुर:सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक शिव प्रसन्न सिंह का किया गया सम्मान सह विदाई।

rktvnews

जयपुर जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment