RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मत्स्य,पशुपालन ,डेयरी विकास व गन्ना चीनी विकास विभाग की समीक्षा की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)22 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, डेयरी विकास विभाग व गन्ना चीनी विकास विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग की गेेम चेंजर योजनाओं को स्वरोजगार सृजन के साथ आर्थिकी को बढ़़ावा देने वाला बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की ट्राउट प्रोत्साहन योजना, पर्वतीय जनपदों में रोजगार सृजन का कारगर माध्यम बन सकता है। उन्होंने इसके लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा तैयार की गई कार्य योजना के प्रभावी अनुश्रवण के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड नमामि गंगा एक्वेटिक सेंटर की स्थापना में भी तेजी लाए जाने को कहा ताकि मत्स्य प्रजातियों को संरक्षित करने के साथ विदेशी मत्स्य पर्यटकों को इस ओर आकर्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की स्थापना में भी तेजी लाए जाने को कहा ताकि मत्स्य विभाग की गतिविधियों के लिए एक प्रभावी केंद्र उपलब्ध हो सके इससे भी रोजगार के और अवसर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विभाग अपनी कार्य योजना के क्रियान्वयन पर ध्यान दें, ताकि विभिन्न प्रजाति के मत्स्य उत्पादन गुणवत्ता युक्त मछली की उपलब्धता नई मत्स्य प्रजातियों के बीज उत्पादन एवं विकास के साथ मत्स्य पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आईटीबीपी को की जा रही जीवित बकरी, भेड़, कुक्कुट, ट्राउट मछली की आपूर्ति की व्यवस्था संबंधी अनुबंध की भांति सेना के साथ भी अनुबंध करने के लिए कहा। इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ उत्पादकों की आर्थिकी मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने किसान उत्पादक संगठनों तथा पशुपालकों की समस्याओं के समाधान की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने ग्राम्य गौ सेवक योजना तथा गौ सदनों के निर्माण में भी तेजी जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने डेयरी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रदेश में दुग्ध उत्पादक किसानों को आय के अतिरिक्त साधन उपलब्ध कराने पर भी ध्यान देने को कहा इसके लिए बायो गैस संयंत्रों की स्थापना पर विशेष बल दिया। दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध मूल्य के समय पर भुगतान की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने गन्ना चीनी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए चीनी मिलों के आधुनिकीकरण तथा गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य के भुगतान की स्थिति की भी जानकारी ली।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. बी वी आर सी पुरूषोत्तम, वी षणमुगम विनोद कुमार सुमन,रणवीर सिंह चौहान एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

15 दिवसीय “सड़क सुरक्षा सह अभियान” के तहत डॉ राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा सड़क सुरक्षा सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

rktvnews

जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र,वन मंत्री ने एनक्लोजर का उद्घाटन कर किया लोकार्पण।

rktvnews

सरकार ने रमेश बाबू वी. को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग का सदस्य नियुक्त किया।

rktvnews

उत्तराखंड:समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पारित।

rktvnews

जयपुर:राजीविका द्वारा “मिशन समृद्ध दीदी” का शुभारंभ – ग्रामीण क्षेत्रों में SHG क्रेडिट लिंकिंग और उद्यम विकास को मिलेगा नया आयाम।

rktvnews

उज्जैन:सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए प्राप्त 26 आवेदनों का कलेक्टर ने किया अनुमोदन।

rktvnews

Leave a Comment