RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गीधा आगजनी कांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 मार्च।गुरुवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह पिछले दिन कोईलवर प्रखंड के गीधा मे हुए अग्निकांड मे मृतक दूधनाथ पासवान के घर पहुंचे।ज्ञातव्य हो कि गीधा अग्निकांड मे गृह मालिक दूधनाथ पासवान का घर जलकर राख हो गया था।उसमे दूधनाथ पासवान सहित गाय और दर्जनों बकरियो का जलकर मृत्यु हो गया था।
बड़हरा विधायक गीधा शोकसंतृप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी और परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।उन्होने तत्काल मृतक की पत्नी को पाँच हजार रूपए का आर्थिक मदद किया।बड़हरा विधायक ने भोजपुर जिलाधिकारी से मोबाईल पर बात कर सरकारी मुआवजा की राशी देने की बात कही।जिलाधिकारी द्वारा चार लाख रूपए मुआवजा राशी और तत्काल बीस हजार रूपए राशी देने की स्वीकृति दी गई। इस दुख की घड़ी में विधायक ने परिवार को सांत्वना दिया और पशुओ की क्षति होने पर पशुपालन पदाधिकारी से भी बात की और जाँच करा कर मुआवजा राशी दिलाने की बात कही।
उक्त अवसर पर विधायक ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है।इस घटना से परिवार का मालिक का मौत हो गया और साथ मे पशुधन सहित संपत्ति का समूल नष्ट हो गया है।इस दुख की घड़ी में मेरे और सरकार द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा।यह घटना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।
मौके पर कोईलवर आरओ राजभूषण सिंह, पैक्स अध्यक्ष रमेन्द्र सिंह,सुनील पासवान, अदालत पासवान, मनोज कुमार, ललन राय,चंदन पासवान सहित ग्रामीण जनता शामिल थे।

Related posts

पटना:चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर डा अनिल सुलभ के सम्मान में आयोजित हुआ सावन-महोत्सव कवयित्री सम्मेलन।

rktvnews

गिरीडीह:निपुण भारत की ओर बढ़ता गिरिडीह: पढ़ने की संस्कृति को मिला नया आयाम।

rktvnews

हिन्दी दिवस पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने 14 हिन्दी-सेवियों को किया सम्मानित! कवि एम के मधु के काव्य-संग्रह ‘रानी रूपमती की चाय-दुकान’ का हुआ लोकार्पण ।

rktvnews

प्रखंड बनियापुर अंतर्गत विद्यालयों का उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 का 13वाँ दिन, तमिलनाडु से आया सातवां दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

भोजपुर की नन्दनी एवं विद्या अस्मिता खेलो इंडिया जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयनित।

rktvnews

Leave a Comment