RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु निरंतर छापेमारी, जांच अभियान चलाने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)27 फ़रवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में खनिजों के अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम 13 जनवरी 2025 में हुए जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन परिवहन व भंडारण के रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आम्रपाली परियोजनान्तर्गत सी०टी०ओ० में निहित सभी शर्तों का अनुपालन सख्ती के साथ सुनिश्चित करने हेतु महाप्रबंधक, आम्रपाली को निदेशित किया गया। समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक, आम्रपाली को निदेशित किया गया कि परियोजनान्तर्गत रोड स्वैपिंग मशीन का अविलम्ब क्रय करते हुए कार्य प्रारंभ कराएं। जिससे लोगों को कोल वाहनों या कोल से उड़ने वाले धूल कन की समस्याओं से निजात मिल सके। कोयला परियोजनाओ को निदेशित किया गया कि टैंकरों पर जीपीएस लगाने हेतु संबंधित ट्रांसपोटर्स को निर्गत किए गए पत्र एवं ट्रांसपोटर्स द्वारा कोलियरी को दिए गए जवाब की प्रति जिला मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगे।
बॉडी एक्सटेंडेड वाहनों को लेकर महाप्रबंधक, आम्रपाली द्वारा बताया गया कि कोलियरी क्षेत्र में कोयला का परिवहन में बॉडी एक्सटेंडेड वाहनों का उपयोग नहीं की जा रही है।
उपायुक्त, चतरा द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध अंचलवार / कार्यालयवार कृत कार्रवाई की समीक्षा की गई। समीक्षा में अवैध खनन के विरूद्ध धीमी कार्रवाई पर उपायुक्त, चतरा द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को विशेषकर सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत अभियान में तेजी लाते हुए अवैध बालू/पत्थर / कोयला खनिज के मामले में अवैधकर्ता के विरूद्ध प्राथमिकी / नियमानुसार दण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। समीक्षा में अँचल अधिकारी, चतरा द्वारा माह जनवरी, 2025 में शून्य कार्रवाई के संदर्भ में पृच्छा के आलोक में बताया गया कि बालू हंटरगंज अंचलान्तर्गत जेएसएमडीसी लिमिटेड के संचालित वैध बालूघाट/स्टॉकयार्ड से ई-परिवहन चालान के माध्यम से ट्रैक्टरों के द्वारा बालू का परिवहन की जा रही है। इस पर उपायुक्त, चतरा द्वारा उन्हें निदेशित किया गया कि परिवहनकर्त्ता द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे ई-चालान की वैधता जाँच कर लें। पिपरवार/टण्डवा थानान्तर्गत विभिन्न स्थलों से अवैध रेट होल माइनिंग साइट्स/ अन्य क्षेत्र में डोजरिंग किए गए स्थलों से पुनः अवैध कोयला खनिज का निष्कासन नहीं हो सके, इस हेतु सतत् निगरानी बनाये रखने हेतु अँचल अधिकारी, टण्डवा/थाना प्रभारी, टण्डवा / पिपरवार को निदेशित किया गया। जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा जानकारी दिया गया कि माह-जनवरी एवं फरवरी, 2025 में 03 पत्थर खनन पट्टों की प्रशाखीय मापी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस पर उपायुक्त, चतरा द्वारा निदेशित किया गया कि शेष चालू पत्थर खनन पट्टों का मार्च, 2025 के पूर्व पूर्ण कर मापी प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे। आगे खनन पदाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध माह-जनवरी तक का तुलनात्मक कार्रवाई प्रतिवेदन की जानकारी देते हुए कहा वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में खनिज लोड पकड़े गए 128 वाहनों को जप्त करते हुए 78 प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध परिवहन 82 वाहनों को जप्त किया गया जिससे जुर्माना राशि की वसूली 1862194 रुपया की गई है। वहीं 2024 – 25 में अब तक खनिज लोड 148 वाहनों को जप्त करते हुए 83 प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध परिवहन में कुल जप्त 164 वाहनों से 2508162 रुपया की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला खनन पदाधिकारी मनोज कुमार टोप्पो, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, सभी संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा कोल परियोजनाओं के अधिकारी, सभी संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

कहीं महंगी न पड़ जाये दबंगई🤪 मिसेज इंडिया को बुलाया थाने।

rktvnews

भोजपुर:आम लोगों ने दिल खोलकर किया जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का स्वागत : आनंद मिश्रा

rktvnews

बक्सर जिला के 03 पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा को टी0बी0 मुक्त किया गया घोषित।

rktvnews

बक्सर: निरीक्षण के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री को एथेनॉल प्लांट के सीएमडी ने दिया औपचारिक आवेदन,सप्लाई बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाने का किया आग्रह।

rktvnews

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू होगी!उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

rktvnews

आईफा रॉक्स: दिलकश संगीत और जश्न की रात।

rktvnews

Leave a Comment