RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:छात्र नेताओं पर पुलिसिया दमन के खिलाफ आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा ने निकाला धिक्कार मार्च।

जगदीशपुर के SDM(संजीव कुमार)को बर्खास्त करना होगा:आइसा & RYA

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 फ़रवरी।बिहार के मुख्यमंत्री के भोजपुर में प्रगति यात्रा के दिन छात्र संगठन आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के नेताओं पर हुए कथित बर्बर तरीके से पिटाई के खिलाफ आज भाकपा माले जिला कार्यालय से मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, जगदीशपुर SDM को बर्खास्त करो, छात्रों की आवाज को दबाना बंद करो नारे के साथ धिक्कार मार्च निकाला गया जो बस स्टैंड जा कर सभा में तब्दील हो गया।सभा को संबोधित करते हुए आइसा और RYA के वक्ताओं ने कहा कि ये नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं अंतिम यात्रा है। जब भोजपुर के छात्र संगठन आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के नेता छात्र – छात्राओं के सवालों को लेकर अपना मांग पत्र देना चाहते थे परन्तु इनके सरकारी गुंडे जो सिविल ड्रेस में थे ,के द्वारा गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो में बैठा कर सुनसान जगह पर ले जाकर गर्दन ऐंठ कर, गन प्वाइंट पर बर्बरता से लात – फैट और घुसों से छाती और पेट पर पिटाई किया कि हमारे तीन नेताओं को गंभीर चोट लगी जिनका ईलाज सदर अस्पताल आरा में चला।नीतीश और भाजपा के राज्य में पुलिस राज चल रहा और प्रगति यात्रा के दौरान दमन चक्र चला रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि जगदीशपुर के SDM को और नेताओं को पिटाई करने DIO के सभी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करना होगा नहीं तो आइसा और rya इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगा।2025 के चुनाव में छात्र – युवा नीतीश और भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे और इनको सत्ता से बेदखल करेंगे। सभा का संचालन आइसा भोजपुर जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा ने किया। इस मार्च में छात्र संगठन आइसा बिहार राज्य सचिव सबीर कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा भोजपुर जिला अध्यक्ष निरंजन केसरी, भाकपा माले कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला सह सचिव विशाल कुमार, राजू राम, अखिलेश गुप्ता, आइसा जिला सह सचिव जशंकर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, अभय सिंह, धीरेन्द्र आर्यन,सुमित कुमार,जैन कॉलेज सचिव चंदन दास,आनंद, रितेश,रणधीर सहित दर्जनों छात्र नेता मौजूद थे।

Related posts

दुमका में नवनिर्मित जैव विविधता पार्क “चुटोनाथ पार्क” का उद्घाटन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं

rktvnews

पटना : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ चैती छठ संपन्न।

rktvnews

मेहनतकशों पर विश्वव्यापी हमला।

rktvnews

भोजपुर:हिंदू जागरण मंच ने चंदवा में सीता राम विवाह महोत्सव का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया।

rktvnews

Leave a Comment