RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की बैठक।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)01 फरवरी।शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन एवं पालन पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे के द्वारा उपायुक्त सहित समिति के अन्य सदस्यों को जानकारी दी गई कि मिशन वात्सल्य अंतर्गत प्रायोजन एवं पालन पोषण देखभाल अनुमोदन समिति के द्वारा रामगढ़ जिला अंतर्गत एकल माता के बच्चों, एचआईवी पीड़ित के बच्चों, दिव्यांग जनो के बच्चों आदि को ₹4000 प्रतिमाह का आर्थिक सहयोग 3 वर्षों तक अथवा बच्चों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक दिया जाता है। वर्तमान में समिति के समक्ष ऐसे कुल 144 मामले प्राप्त है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने समिति के सदस्यों के साथ प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के क्रम में लाभुकों को लाभ देने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

भोजपुर:आरवीएस पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय पेयर गो प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

उज्जैन:हम होंगे कामयाब पखवाडा” अंतर्गत शासकीय विभाग के प्रतिनिधियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोपाल :प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक : खाद्य मंत्री

rktvnews

चतरा :मंत्री डॉ० इरफान अंसारी ने खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले ब्रांच साचिवों की हुई बैठक! पार्टी विस्तार का लिया गया निर्णय: नंद जी

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों होगा खजराना मंदिर में बने भक्त सदन एवं प्रवचन हॉल का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment