RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बालकृष्ण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर लौटी भोजपुर की टीम।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 जनवरी। जमुई जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय बाल कृष्ण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी भोजपुर की टीम ने हिस्सा लिया था,भोजपुर ने अपने पहले सेमीफाइनल मुकाबला में बेगूसराय टीम को 4 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था, वही फाइनल में मुकाबला गया की टीम से हुआ था दोनों ही टीम इस फाइनल मुकाबले में एक दूसरे के गोल पोस्ट पर ताबड़तोड़ हमला करती रही।दर्शकों की शोर से पूरा स्टेडियम गूंज रहा था और मुकाबला काफी रोमांचक बनता जा रहा था लेकिन खेल के अंतिम क्षणों में भोजपुर की टीम से एक छोटी सी चूक के कारण गोल हो गया और अंत में यह मुकाबला गया की टीम ने एक गोल से जीत कर खुद को विजेता बनाया वहीं भोजपुर टीम को उपविजेता ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा।इस टूर्नामेंट में पूरे बिहार राज्य के आठ टीमों ने हिस्सा लिया था, मैच के अंत में भोजपुर टीम के अमृत राज को टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड मिला वही पीयूष तिवारी को बेस्ट स्ट्राइकर का अवार्ड मिला।
अपने जिला भोजपुर वापस लौटने पर गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के सचिव रंजन सिंह, उपाध्यक्ष श्रीनिसीदा, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार केसरी, अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी और राहुल कुमार सिंह, कृपा शंकर पांडे और विक्रम आदित्य पासवान समेत कई अभिभावको ने सभी खिलाड़ियों का आरा स्टेशन पर ही जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!

Related posts

भिवानी के गाँव बड़वा में : आस्था के साथ खेल संस्कृति का प्रवाह ‘लोकदेवता बाबा रामदेव मेला’।

rktvnews

अधिवक्ताओं पर अंकुश ,जनता की आवाज को दबाने के समान: विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लोकसभा में वक्फ़ बिल पारित होने पर बधाई देकर धन्यवाद ज्ञापित किया

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

भोजपूर:भोजपुरी के आठवीं अनुसूची में शामिल करावे खातिर संकल्प”जयंती समारोह आउर भोजपुरी भाषा बोल ,लिख के प्रेरणा समारोह आयोजित।

rktvnews

माखा बुचा के अवसर पर लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने बैंकाक स्थित सनम लुआंग मंडप के पगोडा में पवित्र अवशेषों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment