RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में बनाई रंगोली।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)30 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिन भर की व्यस्तता के बाद दीपावली के पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में रंगोली बनाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकार महक साहू को रंगोली बनाते हुए देखकर प्रसन्न और उत्साहित हुए। स्वयं जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक कला पर हाथ आजमाए और रंगोली बनाई। उन्होंने कलाकार महक से कुशलक्षेम पूछी और रंगोली बनाने की कला की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महक ने बताया कि उनके पिता उमेद साहू बाजार में मसाले की दुकान लगाते है। महक ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ परिवार का हाथ बटाने के लिए रंगोली बनाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महक के प्रयासों की तारीफ करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामना दी।

Related posts

भोजपुर: चिकित्सक ईश्वर के विग्रह है : प्रो जंग बहादुर पांडेय

rktvnews

देवघर:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मंत्री ने धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया।

rktvnews

जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र,वन मंत्री ने एनक्लोजर का उद्घाटन कर किया लोकार्पण।

rktvnews

कैपिटल गेन कराधान सरल और युक्तिसंगत बनाया गया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने दी बधाई : बस्तर को आकांक्षी जिला श्रेणी में मिला राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल तोकापाल विकासखंड को मिला कांस्य पदक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने फखरुद्दीन अली अहमद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

Leave a Comment