RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का नागरिक अभिनन्दन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)04 सितम्बर। सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का मंगलवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में नागरिक अभिनन्दन किया गया। राज्यपाल नियुक्त होने के बाद पहली बार जयपुर आए श्री माथुर का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर ओमप्रकाश माथुर ने राज्यपाल के पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद के अपने कार्यानुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक पद होने के साथ ही जनता की सेवा करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम होता है। श्री माथुर ने कहा कि सैनिकों के साथ ही देश के नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर राष्ट्र सेवा में योगदान दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में ओमप्रकाश माथुर के साथ बिताए यादगार पलों की स्मृतियां साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिक्किम के राज्यपाल के रूप में श्री माथुर अपने संवैधानिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ व घनश्याम तिवाड़ी, लोकसभा सांसद मंजू शर्मा एवं राव राजेन्द्र सिंह सहित राज्य मंत्री परिषद् के सदस्य, विधायकगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य परियोजना निदेशक ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भारत में मैकार्थीवाद : शहरी नक्सलवाद की वापसी!

rktvnews

भोजपुर : आरके सिंह ने शाहपुर मे किया समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने किया बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment