RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर 17 (बालक/बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम रवाना।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)16 जुलाई।खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अण्डर – 17(बालक/बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा के 34 सदस्य टीम सोमवार को रवाना हुई।
उपर्युक्त जानकारी देते हुए दरभंगा जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने कहा की प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 23 जुलाई तक मुंगेर जिला में किया जा रहा है, जिसमें अण्डर – 17 आयु वर्गो के सभी जिलों से बालक/बालिका हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला के बालिका वर्ग के टीम उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धनौली तथा बालक वर्ग में अलहोदा एकेडमी, कमतौल, जाले भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि टीम प्रभारी के रूप में सैद मंजर, अल्होदा अकेडमी, खुशबू कुमारी, +2 परियोजना, सिंहवाड़ा, बिरजू कुमार, नवल किशोर, एम.एस, धनौली को सारी जवावदेही के साथ भेजा गया।
उक्त अवसर शुभकामनाएं देते हुए दल को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला खेल पदाधिकारी परिमल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related posts

भोजपुर:02 नवम्बर को आरा मे होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने डायग्नोस्टिक सेंटर का लोकार्पण किया।

rktvnews

बागपत नगर में 77.36 करोड रुपए की लागत से नवनिर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया लोकार्पण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि को लेकर की जाने वाली तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

“दिव्य कला शक्ति” सांस्कृतिक कार्यक्रम दिव्‍यांगजनों की असाधारण प्रतिभाओं का प्रदर्शन करता है।

rktvnews

विद्यार्थी परिषद के कार्यकार्याओ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment