RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आम महोत्सव 2024 का उद्घाटन।

RKTVNEWS/पटना(बिहार )22 जून। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित
ज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय (22 एवं 23 जून) आम महोत्सव 2024 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आम उत्पादकों द्वारा लगायी गयी विभिन्न प्रजाति के
आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कृषि उत्पादक समूहों एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को अनुदान राशि का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया।
कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पाण्डे, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमण्डल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सामाजिक नैतिकता को दीमक सरीखा चाट रहा एकल परिवारों का चलन।

rktvnews

रेप व बर्बरता पूर्ण हत्या निंदनीय एवं असहनीय : लक्ष्मण

rktvnews

ओबरा दवाखाना द्वारा 16 जुलाई को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

खान एवं भूविज्ञान विभाग व जीएसआई परस्पर सहयोग व समन्वय से देंगे खनिज एक्सप्लोरेशन कार्य को गति, परस्पर अनुभवों को करेंगे साझा।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment