RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत के एनएचपीसी सभागार में विद्युत, पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग आदि की समीक्षा की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)02 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बनबसा, चंपावत के एनएचपीसी सभागार में विद्युत, पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई विभाग आदि की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं साथ ही उन्होंने ऊर्जा और पेयजल के क्षेत्र में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली पानी से जनता परेशान हुई तो अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भविष्य को देखते हुए आवश्यक विद्युत की मांग के अनुरूप आपूर्ति की योजनाएं अभी से तैयार कर लें। उन्होंने यूपीसीएल, पिटकुल व उरेडा से मिलकर प्रस्ताव तैयार करे और नए विद्युत घरों के कार्य का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के कारण जो भी परियोजनाएं लंबित हो रही हैं। उनका त्वरित निस्तारण करते हुए अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी से कार्य करें और शासन स्तर की समस्या हेतु अधिकारी देहरादून आकर संबंधित विभाग और स्वयं उनसे मिलकर समस्या का निवारण करें।मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त को समय-समय पर विकास योजनाओं की अपने स्तर से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्णागिरि मेला क्षेत्र व शारदा घाट हेतु बनने वाले शारदा कॉरिडोर के निर्माण हेतु बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे गंगा का कटाव शुरू।

rktvnews

प्रेरणा के प्रतीक: प्रजापति समाज के साहित्यिक रत्न।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर के यात्रियों में गहरी नाराज़गी, नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन में नहीं मिला ठहराव।

rktvnews

क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित! हिंदी भाषा नहीं बल्कि संस्कृति और भारतीय गौरव है – राज्यपाल

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में निम्नतम श्रेणी वाले विभागों के साथ की बैठक सुधार करने के दिए निर्देश।

rktvnews

जयपुर:नवगठित स्टेट एडवाइजरी कमेटी की पहली बैठक।

rktvnews

Leave a Comment