RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत पुरोला को नगर पालिका परिषद बनाए जाने की घोषणा की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 06 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रामलीला मैदान, बड़कोट उत्तरकाशी में आयोजित ‘लाभार्थी सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत पुरोला को नगर पालिका परिषद पुरोला बनाए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को सामग्री, चेक एवं कृषि उत्पादन संगठन जखोल को खेती बागवानी के काम में आने वाले ड्रोन केन्द्र के संचालन हेतु दस लाख रूपये का ड्रोन प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी योजना, ईजा-बोई शगुन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को देय अनुदान व योजना राशि के चेक वितरित किए एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, निःशुल्क खाद्यान्न, निःशुल्क इलाज, किसानों के विकास, गरीबों के आवास, सीमाओं की सुरक्षा, प्रत्येक नागरिक को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा ऑल वेदर रोड के माध्यम से चार धाम यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का कार्य हुआ है। राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने का काम किया है। उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक पास किया है।

Related posts

भोजपुर :प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गरीब,असहाय लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा दी गई: डा के एन सिन्हा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:बिहार को स्कूल चाहिए त्रिशूल नहीं , भाकपा-माले बाहुबली परंपरा पर नहीं जनबल पर भरोसा करती हैं:महबूब आलम

rktvnews

दुमका:दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर: जिले में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर करे सख्त कार्रवाई: उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment