RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के किसानों के प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट की।

देहरादून/उत्तराखंड 27 जनवरी।आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के किसानों के प्रतिनिधिमण्डलों ने मुख्य सेवक सदन में भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने वर्ष 2023-24 के लिए राज्य में गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 2023-24 के लिए गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 375 रूपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य 365 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी तेजी से कार्य हुए हैं। राज्य में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रूड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र पुण्डीर, गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी एवं किसानों के प्रतिनिधिमण्डल उपस्थित रहे।

Related posts

मुजफ्फरपुर: उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने किया श्रावणी मेला का उदघाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लगाए नीम, बादाम और जामुन के पौधे।

rktvnews

पटना:अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले के नवाचारों को प्रदेश में अपनाया, कलेक्टर काना राम को किया सम्मानित।

rktvnews

दरभंगा:जिला में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक परिदृश्य में किसी भी प्रकार की सम्पत्ति को पोस्टर, होर्डिंग, बैनर, दीवार लेखन आदि द्वारा निरूपित किया जाना प्रतिबंधित है।

rktvnews

भोजपुर:मानस में पुरुष पात्र वैभव पूर्ण कृति है: प्रो डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment