RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त व पुलिस बल पर हमला करने का आरोपी गया जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जनवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर पुलिस ने दशहरा के समय प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट करने तथा पुलिस बल पर हमला एवं पथराव करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान शाहपुर बाजार में आरा-बक्सर मुख्य सड़क पर ऋषभ सोनार के साथ मारपीट और पुलिस बल पर हमला तथा पथराव किया गया था। इस संबंध में शाहपुर थाना में  ऋषभ सोनार द्वारा कांड संख्या 490/23 और पुलिस द्वारा कांड संख्या 492/23 दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने इस कांड के अभियुक्त चिटुर सोनार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस काफी दिनों से चिटुर सोनार को गिरफ्तार करने के फिराक में थी परंतु वह पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने जाल बिछा कर अंततः चटुर सोनार को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चिटुर सोनार शाहपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद जुगनू देवी का जेठ है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने खोडलधाम ट्रस्ट-कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

rktvnews

देहरादून:79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया ध्वजारोहण।

rktvnews

केरल में शिवगिरि तीर्थयात्रा के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने श्री नारायण गुरु की शिक्षाओं की शाश्‍वत प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

rktvnews

भोपाल:मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए ₹304.98 करोड़ की राशि अंतरित।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन कर माँ भगवती की पूजा-अर्चना की।

rktvnews

Leave a Comment